मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

धर्मशाला टेस्ट : भारत ने 279 पर खोया तीसरा विकेट, रोहित 103 और शुभमन गिल 110 रन बनाकर आउट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धर्मशाला। धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन लंच के कुछ देर बाद ही दो बड़े झटके लगे हैं। भारत ने दूसरे विकेट के रूप में सैट बल्लेबाज कप्तान रोेहित शर्मा और तीसरे विकेट के रूप में शुभमन गिल को खोया है। दूसरे विकेट के रूप में कप्तान रोहित शर्मा 103 रन बनाकर इंगलैंड के कप्तान तेज गंदबाज बेन स्टोक्स का शिकार बने हैं। उनके बाद शुभमन गिल भी 110 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल का विकेट तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने लिया। इन दोनों के आउट होने के बाद अब क्रीज पर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे देवदत्त पाडिकल और दूसरी तरफ सरफराज खान बल्लेबाजी कर रहे हैं।वहीं मैच के दूसरे दिन अब तेज गंदबाजों को मदद मिल रही है। आज दोनों ही विकेट तेज गेंदबाजों ने ही लिए हैं। जबकि मैच के पहले दिन वीरवार को भारतीय स्पिनरों को मदद मिली थी। भारत को सभी 10 विकेट स्पिनरों ने दिलवाए थे। जबकि भारत का एकमात्र विकेट भी बीते दिन इंगलैंड के स्पिनर शोएब बशीर के नाम रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें