मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल : धर्मशाला पहुुंची आरसीबी की टीम, कोहली अभी नही पहुंचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में भाग लेने के लिए

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (आरसीबी) की टीम सोमवार को धर्मशाला पहुंच गई। टीम के

साथ विराट कोहली अभी धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं। आरसीबी टीम 9 मई को किंग्स

पंजाब इलेविन के खिलाफ मैच खेलेगी। आरसीबी की टीम को होटल रेडिसन ब्लू में

ठहराया गया है।

आईपीएल के मैचों की श्रंखला के तहत 9 मई को स्थानीय

हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अपना मैच खेलने के लिए रॉयल चैलेंजर

बैंगलोर की टीम सोमवार को धर्मशाला पहुंच गई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे

आरसीबी टीम के खिलाड़ी गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर टीम का स्वागत

किया। इस दौरान बड़ी संख्या में फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के दीदार के

लिए उत्सुक दिखे। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच टीम को धर्मशाला के कंडी

स्थित होटल रेडिसन ब्लू पहुंचाया गया। होटल पहुंचने पर एचपीसीए के

पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। आरसीबी टीम के साथ विराट कोहली

नहीं आये हैं। जानकारी मिली है कि वह बाद में टीम को ज्वाइन करेंगे। आरसीबी

की टीम का 9 मई को पंजाब के साथ मुकाबला होना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें