कल्पना सोरेन ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता को किया फोन -कहा हम आपके साथ खडे़ हैं

कल्पना सोरेन ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता को किया फोन -कहा हम आपके साथ खडे़ हैं
रांची: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी गांधी सहित विपक्ष के कई नेताओं ने केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत देने की कोशिश की है। वहीं झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी केजरीवाल की पत्नी सुनीता को फोन किया और साहस देने की कोशिश की है। इस बात की जानकारी कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी। एक्स पर कल्पना सोरेन ने लिखा 'अभी अरविंद केजरीवाल जी की धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल जी से बात कर उन्हें साहस देने का प्रयास किया। एक साथी के रूप में मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं। लोकप्रिय निर्वाचित मुख्यमंत्रियों की गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तारी और वह भी तब जब देश में आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो गई हो, एक लोकतांत्रिक देश के लिए यह सामान्य घटना नहीं है। संकट की इस घड़ी में हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में पूरा झारखंड केजरीवाल जी के साथ खड़ा है। इंडिया झुकेगा नहीं'





