कल्पना सोरेन होंगी गांडेय विधानसभा से उम्मीदवार

कल्पना सोरेन होंगी गांडेय विधानसभा से उम्मीदवार
रांची: मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि गांडेय विधानसभा से कल्पना सोरेन उम्मीदवार होंगी।उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन को उम्मीदवार बनाने के लिए ही डॉ सरफराज अहमद ने इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद गांडेय में महागठबंधन के लिए लहर चल रही है।ऐसे में कल्पना सोरेन की जीत ऐतिहासिक होगी। आलमगीर आलम ने कहा कि सीता सोरेन जहां गयीं हैं वहां वह प्रसन्न रहें क्योंकि वह तीन बार हमलोग की ओर से ही विधायक रही हैं।लेकिन यह भी साफ है कि सीता सोरेन संथाल और दुमका में कोई नेम फेम चेहरा नहीं है। इसलिए भाजपा को इसका कोई खास फायदा नहीं मिलने वाला है। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि देश में सात चरणों में मतदान होना है, झारखंड में चौथे चरण से मतदान शुरू होगा। ऐसे में जहां जहां पहले मतदान होंगे, वहां के उम्मीदवारों की घोषणा हमारी प्राथमिकता में है।उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने वाला उम्मीदवार ही कांग्रेस झारखंड में उतारेगी और इसमें कहीं कोई उलझन नहीं है।





