मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

शादी की 18 वीं सालगिरह पर कल्पना सोरेन पति हेमंत से मिलने पहुंचीं ईडी ऑफिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शादी की 18 वीं सालगिरह पर कल्पना सोरेन पति हेमंत से मिलने पहुंचीं ईडी ऑफिस

रांची: शादी की 18वीं सालगिरह पर कल्पना सोरेन पति हेमंत सोरेन से मिलने ईडी ऑफिस पहुंचीं। जहां दोनों के बीच 15 मिनट की मुलाकात हुई। 18 साल पहले हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन एक दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। मालूम हो कि रांची जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद एजेंसी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5 दिनों की रिमांड पर रखकर पूछताछ कर रही है। सालगिरह होने के कारण कल्पना सोरेन ने अपने पति से मिलने के लिए समय मांगा था। मिली जानकारी के अनुसार कल्पना सोरेन को सुबह 11 बजे से पहले एजेंसी कार्यालय आकर अपने पति से मिलने का निर्देश मिला था। जिसके बाद कल्पना सोरेन हेमंत सोरेन से मिलने ईडी दफ्तर पहुंचीं। कल्पना सोरेन ने अपने पति हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि झारखंड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमंत जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना ही बेहतर समझा। आज हमारी शादी की 18वीं वर्षगांठ है, पर हेमंत जी परिवार के बीच नहीं है, बच्चों के साथ नहीं है। विश्वास है वह इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे। कल्पना ने कहा कि वह एक वीर झारखंडी योद्धा की जीवन साथी हैं, आज के दिन वह भावुक नहीं होगी, हेमंत जी की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साथ और संघर्ष की शक्ति बन कर दिखाऊंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें