मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

दुमका लोकसभा सीट से कल्पना सोरेन हो सकती हैं उम्मीदवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुमका लोकसभा सीट से कल्पना सोरेन हो सकती हैं उम्मीदवार

दुमका लोकसभा सीट से कल्पना सोरेन हो सकती हैं उम्मीदवार,5-9 फॉर्मूला पर मंथन जारी

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। जिसके बाद राजनीतिक महकमे में कयास लगाया जा रहा है कि कल्पना सोरेन दुमका से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। महागठबंधन में जो फार्मुला तय हो रहा है उसमें दुमका से कल्पना सोरेन,कोडरमा से जयप्रकाश वर्मा,राजमहल से विजय हांसदा,गिरिडीह से योगेंद्र महतो और पोटका विधायक संजीव सरदार,जमशेदपूर लोकसभा सीट से जेएएमएम कोटे से उम्मीदवार हो सकते है। वहीं चाईबासा सीट से कांगे्रस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इंडी गठबंधन के अंदर जो चर्चा चल रही है उसमें पंाच सीट पर जेएमएम और नौ सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ना चाह रही है। हालांकि राजद को किसके खाते की एक सीट काट कर दिया जायेगा यह तय होना बाकी है। इधर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के राजनीतिक जीवन में आने का स्वागत किया है। विधायक ने कहा कि भाभी का यह कदम झारखंड के हित में है। साथ ही विधायक इरफान अंसारी ने कल्पना सोरेन को दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की सलाह दी है। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि दुमका लोकसभा क्षेत्र में ही मेरा जामताड़ा विधानसभा है। उन्होंने कल्पना सोरेन को दुमका से बड़ी लीड दिलाने का दावा किया है। विधायक ने कहा कि दुमका सीट सोरेन परिवार की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें