गांडेय से कल्पना सोरेन होंगी झामुमो के उम्मीदवार

गांडेय से कल्पना सोरेन होंगी झामुमो के उम्मीदवार
रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय से झामुमो की प्रत्याशी होंगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई झामुमो की बैठक में कल्पना सोरेन के नाम पर मुहर लगी। इसकी पुष्टि राज्यसभा सांसद महुआ माझी ने की है। उन्होंने कहा कि यह सीट गठबंधन में पार्टी के खाते में है। और यहां हो रहे उपचुनाव में कल्पना सोरेन चुनाव लड़ेंगी।





