मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

कल्पना सोरेन कल करेंगी नामांकन,सीएम चंपाई सोरेन समेत कई नेता रहेंगे साथ , जनसभा में जुटेंगे हजारों लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कल्पना सोरेन कल करेंगी नामांकन,सीएम चंपाई सोरेन समेत कई नेता रहेंगे साथ , जनसभा में जुटेंगे हजारों लोग

कल्पना सोरेन कल करेंगी नामांकन,सीएम चंपाई सोरेन समेत कई नेता रहेंगे साथ , जनसभा में जुटेंगे हजारों लोग

गिरिडीह: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट के लिए झामुमो की उम्मीदवार हैं। सोमवार को उनके द्वारा नामांकन पर्चा भरा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन , झामुमो के पदाधिकारी और इंडिया ब्लॉक के कई नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन के उपरांत पपरवाटांड खेल मैदान में सभा का आयोजन किया जाएगा। नामांकन से पूर्व उन्होंने रविवार को झामुमो पार्टी प्रमुख और सांसद और ससुर शिबू सोरेन तथा सास रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए कल्पना ने लिखा कि आंदोलन, संघर्ष और शहादत से बने विशाल वृक्ष का नाम है झामुमो। झारखंडवासियों के हक-अधिकार के लिए अंतिम सांस तक लड़ने वाले संघर्ष का नाम है झामुमो। झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने उन्हें गांडेय विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने का निर्देश दिया है। उपचुनाव के लिए झामुमो के तीर-कमान की शक्ति के साथ कल (सोमवार) नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व आज बाबा, मां और दीदी का आशीर्वाद लिया। कल्पना ने लिखा है कि वे झामुमो की सिपाही के रूप में झारखंड और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता के हक-अधिकार के लिए जीवनपर्यंत कार्य करेंगी। आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के साथ आने वाले वक्त में गांडेय की तस्वीर बदली जाएगी।

आपको बता दें कि गांडेय सीट से झामुमो के सरफराज अहमद विधायक थे। ईडी द्वारा जमीन घोटाला मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत की गिरफ्तारी के दौरान सरफराज ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पिछले दिनों वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें