गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन 29 अप्रैल को करेंगी नामांकन

गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन 29 अप्रैल को करेंगी नामांकन
रांची: सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। 20 मई को कोडरमा लोकसभा के साथ गांडेय विधानसभा का मतदान होना है। ऐसे में इस सीट के लिए झामुमो ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उम्मीदवार होंगी। कल्पना सोरेन इस सीट के लिए 29 अप्रैल को नामांकन करेंगी। नामांकन के बाद एक सभा का आयोजन किया जायेगा जिसमें 15 हजार से अधिक लोगों का जुटान होगा।





