कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए किया नामांकन

कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए किया नामांकन
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कांग्रेस विधायक दल नेता और मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बसंत सोरेन, राजद नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित कई लोग उपस्थित थे। मालुम हो की कल्पना सोरेन ने नामांकन से पूर्व रविवार को झामुमो पार्टी प्रमुख और सांसद और ससुर शिबू सोरेन तथा सास रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए कल्पना ने लिखा कि आंदोलन, संघर्ष और शहादत से बने विशाल वृक्ष का नाम है झामुमो। झारखंडवासियों के हक-अधिकार के लिए अंतिम सांस तक लड़ने वाले संघर्ष का नाम है झामुमो। आपको बता दें कि गांडेय सीट से झामुमो के सरफराज अहमद विधायक थे। ईडी द्वारा जमीन घोटाला मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत की गिरफ्तारी के दौरान सरफराज ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पिछले दिनों वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए।





