मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के रामलीला मैदान से कल्पना ने भरी हुंकार कहा- केंद्र सरकार सरकारी तंत्र का कर रही है दुरुपयोग,झारखंड झुकेगा नही

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के रामलीला मैदान से कल्पना ने भरी हुंकार  कहा- केंद्र सरकार सरकारी तंत्र का कर रही है दुरुपयोग,झारखंड झुकेगा नही

दिल्ली के रामलीला मैदान से कल्पना ने भरी हुंकार कहा- केंद्र सरकार सरकारी तंत्र का कर रही है दुरुपयोग,झारखंड झुकेगा नही

दिल्ली : इंडिया गठबंधन की ओर से रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ महारैली का आयोजन किया गया है। इसमें इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। इस मौके पर झारखंड से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शामिल हुए। इस रैली में अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन का मसला छाया रहा। सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इनके खिलाफ बोलते हैं उन्हें जेल के अंदर डाला जा रहा है। जो लोग उनकी पार्टी में आ रहे हैं उन्हें माफ किया जा रहा है। विपक्ष के नेताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। किसी ने कोई घोटाला नहीं किया उसके बावजूद भी किस तरह से विपक्ष के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। झूठे मामलों में जेल के अंदर किया जा रहा है। ईडी के द्वारा जबरदस्ती रेड करवाई जा रही है। सीबीआई जांच करवाई जा रही है सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोषी कौन है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा न्यायपालिका पर हमें पूरा भरोसा है। हम यही चाहेंगे कि हमें इंसाफ जल्दी से जल्दी मिले आज हम जितनी भी पार्टी यहां पर इकट्ठा हुए हैं, लोकतंत्र को बचाने के लिए यहां पर आए हैं। यही से हम संकल्प लेकर जा रहे हैं और यहां से हम एकजुट होकर केंद्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ेंगे। कल्पना ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता जिस प्रकार से सड़क पर आ रही है, उसे आने वाला समय बता देगा कि केंद्र की सरकार कितना गलत कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें