मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

कल्पना सोरेन चार्जशीट पढ़ लें, हेमंत के जेल जाने का कारण मिल जायेगा : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कल्पना सोरेन चार्जशीट पढ़ लें, हेमंत के जेल जाने का कारण मिल जायेगा : बाबूलाल मरांडी

कल्पना सोरेन चार्जशीट पढ़ लें, हेमंत के जेल जाने का कारण मिल जायेगा : बाबूलाल मरांडी

पलामू। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झामुमो पर हमला बोला है। मरांडी ने कहा कि ईडी द्वारा प्रस्तुत चार्जशीट हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी भाजपा पर उनके पति को परेशान करने का आरोप लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन केवल ईडी द्वारा प्रस्तुत 191 पृष्ठ की चार्जशीट को अक्षरशः पढ़ लें, उन्हें हेमंत सोरेन के जेल जाने के कारण का पता चल जायेगा।

मरांडी शुक्रवार को मेदिनीनगर पलामू में पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने राज्य को चौतरफा लूटा। बालू, पत्थर,कोयला, लोहा,जमीन सब लूटा। नाम बदल बदल कर लूटा। यही नहीं रुके बल्कि युवाओं की नौकरी भी लूटवा दी। मरांडी ने कहा एक तरफ भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है, भ्रष्टाचारियों की बरात है दूसरी ओर भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने की मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि आज सारे भ्रष्टाचारी, भारत विरोधी, सनातन विरोधी, विकास विरोधी ताकतें मोदी को हटाने की बात कर रहे हैं, जबकि जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश के गरीब, दलित, आदिवासी सभी विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। सड़क, बिजली, हाईवे, आईआईटी, ऐम्स, आईआईएम, हवाई अड्डा,रेलवे स्टेशन सुविधाओं में वृद्धि हुई। देश के 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन की व्यवस्था सुनिश्चित हुई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाएं और अबकी बार 400 पार का संकल्प पूरा करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें