दिल्ली में सुनीता केजरीवाल से मिलीं कल्पना सोरेन

दिल्ली में सुनीता केजरीवाल से मिलीं कल्पना सोरेन
रांची: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। इस मौके पर दोनों ने गले मिलकर एक दूसरे का स्वागत किया। कल्पना सोरेन ने कहा कि जैसी घटना 2 महीने पहले झारखंड में हुई थी, दिल्ली में भी वैसा ही कुछ हुआ है। मैं सुनीता जी से मिलकर उनका दुख दर्द बांटने आई थी। उन्होंने कहा कि हमने मिलकर प्रण लिया है कि इस लड़ाई को हमें बहुत दूर तक लेकर जाना है। मालुम हो कि कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए दिल्ली मे मौजूद हैं।





