मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र की 50 झुग्गियों में लगी आग, काेई हताहत नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र की 50 झुग्गियों में लगी आग, काेई हताहत नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र इलाके स्थित झुग्गियों में सोमवार रात अचानक आग लगने से 50 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इससे वहां रहने वाले लोग बेघर हो गए। दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 12 गाड़ियों को भेजा गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आगजनी की घटना से प्रभावित मुन्ना अली ने बताया कि हम लोग सो रहे थे। इस दौरान आग लग गई। जैसे-तैसे हम लोग अपनी जान बचाकर भागे, लेकिन सामान जलकर खाक हो गया। सब कुछ जल गया है कुछ भी नहीं बचा है। लाखों का सामान जल गया। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दमकल विभाग के अनुसार कुछ झुग्गियों में कबाड़ का सामान पड़ा हुआ था,जिससे आग तेजी से फैली। दमकल विभाग ने मंगलवार सुबह 4.40 बजे आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें