मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

काली पूजा 31 को , रांची में बन रहे कई आकर्षक पंडाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची में दुर्गा पूजा के बाद काली पूजा की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो चुकी है। जगह-जगह भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। 31 अक्टूबर को मां काली की पूजा की जाएगी। कचहरी रोड में श्री महाकाली पूजा समिति के सौजन्य से भव्य काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है। यह पंडाल 40 फीट चौड़ा, 40 फीट लंबा और 60 फीट ऊंचा होगा। रांची के ही 20 से ज्यादा कारीगर पंडाल का निर्माण करेंगे।एक से दो दिन में पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने शनिवार को बताया कि इस वर्ष विद्युत सज्जा अन्य वर्षों की अपेक्षा काफी आकर्षक होगा। आधे किमी तक की लाइटिंग होगी। दो बड़े तोरण द्वार बनाए जाएंगे। 24 स्टैंड लाइट होंगे। मां को चढ़ाए गए खिचड़ी भोग का वितरण रात भर वितरण किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि काली पूजा के लिए कई जगहों पर पंडाल बनना शुरू हो गए है। शहर में 57 छोटे-बड़े पूजन पंडाल का निर्माण किया जाएगा। इसमें से 15 बड़े पूजा पंडाल बनाए जाएंगे। महानगर काली पूजा समिति की बैठक 20 अक्टूबर को बिहार क्लब में होगी। इसमें काली पूजा महानगर समिति के लोग शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें