मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस एम एस रामचन्द्र राव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एम एस रामचन्द्र

राव, झारखंड हाई कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट के चीफ

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह

निर्णय लिया गया।

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ बीआर सारंगी की

सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस एमएस रामचंद्र राव झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ

जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनका ट्रांसफर झारखंड हाई कोर्ट

करने की अनुशंसा की है। जस्टिस एमएस रामचंद्र राव अभी हिमाचल प्रदेश हाई

कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में 30 मई 2023 से अपनी सेवा दे रहे हैं।

झारखंड

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ बीआर सारंगी 19 जुलाई 2024 को सेवानिवृत हो

रहे हैं, इसके बाद झारखंड हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस का पद रिक्त हो रहा है।

जस्टिस एमएस रामचंद्र राव आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के जज के रूप में 29 जून

2012 को नियुक्त हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें