मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रपति ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया

- जस्टिस विभू बाखरु दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस नियुक्तनई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने जस्टिस मनमोहन के सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में कार्यभार संभालने के दिन से दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस विभू बाखरु को दिल्ली हाई कोर्ट का कार्यकारी चीफ जस्टिस नियुक्त किया है।सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 नवंबर को जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी। जस्टिस मनमोहन को 13 मार्च 2008 को दिल्ली हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। जस्टिस मनमोहन 29 सितंबर 2024 से दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में काम कर रहे हैं।कॉलेजियम की सिफारिश में कहा गया है कि जस्टिस मनमोहन हाई कोर्ट के जजों की सीनियरिटी की अखिल भारतीय रैंकिंग लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं और दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठतम जज हैं। कॉलेजियम की सिफारिश में कहा गया है कि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में जो जज हैं उनमें मात्र एक ही जज दिल्ली हाई कोर्ट से हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें