मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से पहले प्रशासनिक छापेमारी में बिहार के एक व्यक्ति से 90 लाख बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से पहले प्रशासनिक छापेमारी में बिहार के एक व्यक्ति से 90 लाख बरामद

पलामू। जिले में जेएसएससी परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने को लेकर प्रशासन की ओर से कई स्तरों पर तैयारी की गयी है। होटलों की ब्यापक तौर पर जांच की जा रही है। एसडीएम अनुराग तिवारी, सीओ अमरदीप बलहोत्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को डालटनगंज शहर के कई होटलों में की जांच। संदिग्ध लोगों के ठहरने की जानकारी ली गयी, इस क्रम में होटल में ठहरे बिहार के एक व्यक्ति के पास 90 लाख रुपए बरामद किए। फिलहाल पुलिस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।बतातें चलें कि झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा शनिवार और रविवार को होनी है। पुलिस मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद पलामू पुलिस ने सभी होटलों और गेस्ट हाउस में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है और छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी कर एक व्यक्ति के पास से 90 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। सारे पैसे 500-500 के नोट में हैं और नोटों के करीब 100 बंडल मिले हैं।जानकारी के मुताबिक, जिस व्यक्ति के पास से पैसे बरामद किए गए हैं, वह बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है। उसने पुलिस को अपना नाम सदन यादव बताया है। हालांकि, व्यक्ति का कहना है कि वह स्वर्ण व्यवसायी है। पुलिस सदन यादव द्वारा बताई गई बातों का सत्यापन कर रही है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस ने आयकर विभाग को भी मामले की जानकारी दे दी है।मेदिनीनगर नगर टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि शुरुआती गिनती में करीब 90 लाख रुपए मिले हैं। गिनती जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है. बरामदगी के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें