जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने दिया इस्तीफा

जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने दिया इस्तीफा
रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीरज सिन्हा का त्याग पत्र उस वक्त आया है जब सीजीएल परीक्षा प्रश्न लीक की जांच एसआईटी कर रही है और इस मामले में विधानसभा के उपसचिव सहित तीन की गिरफ्तारी भी हो चूकी है। मुख्य सचिव को लिखे पत्र में नीरज सिन्हा ने त्याग पत्र को व्यक्तिगत कारण बताया है। नीरज सिन्हा के त्याग पत्र की आधिकारिक पुष्टि मुख्य सचिव कार्यालय ने किया है। इस्तीफा देने का कारण उन्होंने व्यक्तिगत बताया है। बता दें कि पिछले दिनों जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का प्रश्न पत्र लिक हो गया था। जिसके बाद जमकर हो-हंगामा हुआ था। छात्रों के प्रदर्शन के बाद आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया था, वहीं आगे होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था। छात्र मामले की सीबीआई जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामले की जांच पड़ताल के लिए सरकार के निर्देश पर रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया था।





