मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज मुजफ्फरपुर, अररिया, राजनाथ सिंह सारण और सुपौल में करेंगे चुनाव प्रचार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज मुजफ्फरपुर, अररिया, राजनाथ सिंह सारण और सुपौल में करेंगे चुनाव प्रचार

पटना । बिहार में आम चुनाव के तीसरे चरण के लिए सात मई को मतदान

होना है। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्री अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार आ

रहे हैं। नड्डा मुजफ्फरपुर और अररिया में चुनावी जनसभा में शामिल होंगे।

जेपी

नड्डा सुबह 11 बजकर, 20 मिनट पर हेलिकॉप्टर से पूर्णिया हवाई अड्डा

पहुंचेगे। वह 11 बजकर, 35 मिनट पर पूर्णिया से प्रस्थान करेंगे और 11 बजकर,

55 मिनट पर अररिया पहुंचेंगे। वह अररिया के धर्मगंज मेला मैदान, सिकटी में

एनडीए के प्रत्याशी प्रदीप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित

करेंगे। फिर 1 बजकर, 45 मिनट पर नड्डा का हेलिकॉप्टर अररिया से उड़ान भरेगा

और 1 बजकर, 50 मिनट पर मुजफ्फरपुर पहुंचेगा। मुजफ्फरपुर के केरमा स्टेडियम

में चुनावी जनसभा को जेपी नड्डा संबोधित करेंगे और भाजपा उम्मीदवार के

पक्ष में वहां की जनता से वोट मांगेंगे।

भाजपा के स्टार प्रचारक और

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी आज बिहार में होंगे। वे सारण और सुपौल में

चुनाव प्रचार करेंगे। सारण में राजीव प्रताप रूडी का नामांकन भी होना है और

राजनाथ सिंह उसमें भी शरीक होंगे। सुपौल में राजग ने जदयू के उम्मीदवार को

मैदान में उतारा है। चुनावी मौसम में जेपी नड्डा का यह दूसरा बिहार दौरा

होगा। इससे पहले नड्डा 24 अप्रैल को भागलपुर, खगड़िया और झंझारपुर में

चुनावी रैलियां कर चुके हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी इससे पहले जमुई

में चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती के समर्थन में जनसभा कर चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें