मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

पत्रकार तिवारी की पुत्री ने किया आईएससी में सेंट मेरीज टॉप, आईसीएसई में हर्षदा के सर्वोच्च अंक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नैनीताल । ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट इक्जामिनेशन’ ने

सोमवार को आईसीएसई यानी 10वीं एवं आईएससी यानी 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के

परिणाम घोषित कर दिये हैं। इन परीक्षाओं में शिक्षा नगरी नैनीताल के

विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यहां 12वीं में दिव्यांशी

तिवारी ने 96.5 फीसद अंकों के साथ और 10वीं में हर्षदा उपाध्याय ने 97.2

फीसद अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किये हैं। दिव्यांशी

नगर के पत्रकार व व्यवसायी नवीन तिवारी की पुत्री है।

सेंट

मेरीज कॉन्वेंट में 10वीं में सभी 98 छात्राएं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट

अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 26 विद्यार्थियों ने 90 फीसद से

अधिक अंक प्राप्त किये हैं। हर्षदा उपाध्याय ने 97.20, रियांशी गुरुरानी ने

96.80 व अश्लेषा साह ने 96.40 फीसद अंक प्राप्त किये हैं। हर्षदा के

कंप्यूटर साइंस व रियांशी के शारीरिक शिक्षा में शत-प्रतिशत अंक हैं।

वहीं

बारहवीं कक्षा भी सभी 83 छात्राएं विशिष्ट योग्यता के साथ उत्तीर्ण हुई

हैं। दिव्यांशी तिवारी को 96.50, वैष्णवी साह को 95.50 और फोजीन मलिक व

अश्मिता साह को 95.25 फीसद अंक मिले हैं। दिव्यांशी व फोजीन ने इतिहास व

राजनीति विज्ञान, अश्मिता साह ने इतिहास और वैष्णवी साह कंप्यूटर विज्ञान

ने शत-प्रतिशत अंक पाये हैं। प्रधानाचार्या सिस्टर मंजूषा ने सभी को

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए

शुभकामनाएं दी है और कर्मचारियों की सराहना की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें