मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

जॉर्डन ने दक्षिण कोरिया को हराकर पहली बार एशियाई कप के फाइनल में किया प्रवेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दोहा,

7 फ़रवरी । जॉर्डन ने मंगलवार को यहां यज़ान अल नैमत और मौसा अल

तमारी के गोल की बदौलत दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर पहली बार एएफसी

एशियाई कप के फाइनल में प्रवेश किया।

ग्रुप चरण में दोनों

टीमें 2-2 से बराबरी पर खेली थीं। सात संस्करणों में यह दक्षिण कोरिया का

पांचवां एएफसी एशियाई कप सेमीफाइनल था। लेकिन दक्षिण कोरिया से 64 स्थान

नीचे रैंकिंग वाला जॉर्डन पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा था।

मैच

की शुरुआत में जॉर्डन ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन शूटिंग के कई अच्छे

मौके गंवाए। दक्षिण कोरिया धीरे-धीरे मैच में आगे बढ़ता गया, 19वें मिनट

में स्टार स्ट्राइकर सोन ह्युंग-मिन के प्रयास को ऑफसाइड करार दिया गया।

मैच के 53वें मिनट में अल तामरी के सही समय पर मिले पास को अल नैमत ने गोल पोस्ट में डालकर जॉर्डन को 1-0 की बढ़त दिला दी।

जॉर्डन ने 13 मिनट बाद फिर से हमला किया और इस बार अल तमारी ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

दक्षिण

कोरिया के मुख्य कोच जुर्गन क्लिंसमैन ने सिन्हुआ के हवाले से कहा, "मैं

बहुत निराश हूं। मैं गुस्से में हूं क्योंकि हमें बेहतर प्रदर्शन करना

चाहिए था।"

क्लिंसमैन ने कहा, "यह एक ऐसी टीम है जो बढ़ रही

है और अगले विश्व कप के लिए इसे अभी भी विकसित होने की जरूरत है। हमारे

आगे बहुत काम है। इसके अलावा, मैं कुछ भी नहीं सोच रहा हूं।"

फाइनल में जॉर्डन का मुकाबला ईरान या मौजूदा चैंपियन कतर से होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें