मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

आयकर विभाग में नौकरी का मौका, 10वीं पास युवा कैंटीन अटेंडेंट पद के लिए कर सकते हैं आवेदन

भोपाल। आयकर विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के पास एक सुनहरा मौका सामने आया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन81 बार पढ़ा गया
आयकर विभाग में नौकरी का मौका, 10वीं पास युवा कैंटीन अटेंडेंट पद के लिए कर सकते हैं आवेदन

भोपाल। आयकर विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के पास एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में गैर-सांविधिक विभागीय कैंटीन (ग्रुप 'सी' पद) में कैंटीन अटेंडेंट के कई पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

आयकर विभाग की ओर से कैंटीन अटेंडेंट पोस्ट के लिए जारी रिक्तियों में जनरल के 3, एससी का 1, एसटी का 1, ओबीसी का 1 और ईडब्ल्यूएस का 1 पद शामिल है। इन सभी वैकेंसी के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है।

ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि की रात 11 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थाम से मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा) या उसके समकक्ष योग्यता होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच और शॉर्ट-लिस्टिंग, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल फिटनेस, चरित्र/पुलिस सत्यापन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार, पे मैट्रिक्स में पे लेवल 1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि चुने गए उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के अधिकार क्षेत्र में कहीं भी तैनात किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें