मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, पीएनबी में एलबीओ के 545 पदों पर भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, पीएनबी में एलबीओ के 545 पदों पर भर्ती

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने विभिन्न राज्यों में लोकल बैंक ऑफिसर (एलबीओ) के कुल 545 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

पीएनबी की ओर से राज्यवार एलबीओ पोस्ट के लिए जारी 545 रिक्तियों में आंध्र प्रदेश में 4, गुजरात में 77, कर्नाटक में 78, महाराष्ट्र में 67, तेलंगाना में 41, तमिलनाडु में 51, पश्चिम बंगाल में 80, जम्मू एवं कश्मीर में 9, लद्दाख में 2, अरुणाचल प्रदेश में 4, असम में 85, मणिपुर में 6, मेघालय में 8, मिजोरम में 5, नगालैंड में 5, सिक्किम में 5 और त्रिपुरा में 18 पद शामिल हैं।

स्थानीय बैंक अधिकारी (एलबीओ) के कुल 545 पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त तय की गई है। इस पोस्ट के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स उस राज्य की निर्धारित स्थानीय भाषा में कुशल (पढ़ने, लिखने और बोलने में) होने चाहिए, जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (एलएलपीटी) और उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 48,480 से 85,920 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,180 रुपए और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए 59 रुपए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें