मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:37 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेजुएट युवाओं के लिए DRDO में नौकरी का मौका, 50 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेजुएट युवाओं के लिए DRDO में नौकरी का मौका, 50 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

पुणे। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशालाओं में से एक पुणे स्थित हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (एचईएमआरएल) ने एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप के लिए ग्रेजुएट अप्रेंटिस (बीई/बीटेक/जनरल स्ट्रीम) के कुल 50 पदों के लिए देश के योग्य नागरिकों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आमंत्रित किए हैं।

डीआरडीओ-एचईएमआरएल की ओर से ग्रेजुएट अपरेंटिस (बीई/बीटेक/जनरल स्ट्रीम) पोस्ट के लिए जारी 50 रिक्तियों में केमिकल इंजीनियरिंग/केमिकल टेक्नोलॉजी में बीई/बीटेक के 10, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक के 8, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग/एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक के 2, कंप्यूटर और इंफॉर्मेशन साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/कंप्यूटर साइंस में बीएससी के 5, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक के 2, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक के 3, सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक के 2, केमिस्ट्री में बीएससी के 9, बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) के 3, बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) के 3, बीएलआईएस (लाइब्रेरी साइंस) के 2 और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) का 1 पद शामिल है।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) 2.0 पोर्टल पर जाकर रजिस्टर करना होगा और फिर एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर अपना ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया तय समय सीमा के अंदर सफलतापूर्वक पूरा करना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के अनुसार बीई/बीटेक/बीएससी या जनरल स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है।

वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को अप्रेंटिस एक्ट- 1961, अप्रेंटिस रूल्स 1992 और एनएटीएस 2.0 गाइडलाइंस के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता/लिखित परीक्षा/साक्षात्कार/वॉक-इन साक्षात्कार/दस्तावेज सत्यापन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को 15,000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर 'मानव संसाधन विकास विभाग, एचईएमआरएल, पुणे, निदेशक, एचईएमआरएल, रक्षा मंत्रालय, डीआरडीओ, सुतारवाड़ी, पाषाण, पुणे - 411021' के पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक के माध्यम से पहुंचा दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें