मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

एम्स पटना में नौकरी का मौका, लाइब्रेरियन समेत कई पदों पर भर्ती

पटना। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन97 बार पढ़ा गया
एम्स पटना में नौकरी का मौका, लाइब्रेरियन समेत कई पदों पर भर्ती

पटना। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एम्स-पटना ने लाइब्रेरियन सहित विभिन्न 9 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एम्स-पटना की ओर से जारी रिक्तियों में लाइब्रेरियन ग्रेड-I (डॉक्यूमेंटलिस्ट) के 1, मैनेजर/सुपरवाइजर/गैस ऑफिसर के 1, लॉन्ड्री मैनेजर के 1, मैनिफोल्ड टेक्नीशियन (गैस स्टीवर्ड) के 2 और सीनियर प्लंबर के 4 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों तक यानी 19 सितंबर तय की गई है।

ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से लाइब्रेरियन ग्रेड-I (डॉक्यूमेंटलिस्ट) पद के लिए लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेशन सर्विस में बैचलर डिग्री या बीएससी या उसके बराबर की डिग्री या लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या उसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास किसी प्रतिष्ठित लाइब्रेरी में 5 वर्ष का अनुभव और कंप्यूटर इस्तेमाल करने की क्षमता होनी चाहिए।

मैनेजर/सुपरवाइजर/गैस ऑफिसर के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और मेडिकल सेटअप में सुपरवाइजर के तौर पर मैनिफोल्ड या उसकी मरम्मत का 5 वर्ष का काम का अनुभव या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और मेडिकल सेटअप में सुपरवाइजर के तौर पर मैनिफोल्ड या उसकी मरम्मत का 7 वर्ष का काम का अनुभव होना चाहिए।

इसके साथ ही कैंडिडेट मेडिकल गैस मैनेजमेंट डिस्ट्रिब्यूशन लाइन, टैप, कॉक और आउटलेट से जुड़े काम करने में सक्षम होना चाहिए।

लॉन्ड्री मैनेजर के लिए 12वीं पास या उसके बराबर, किसी मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट से ड्राई क्लीनिंग/लॉन्ड्री टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट और किसी प्रतिष्ठित मशीनीकृत लॉन्ड्री में 12 वर्ष का अनुभव।

मैनिफोल्ड टेक्नीशियन (गैस स्टीवर्ड) के लिए साइंस में 12वीं और कम से कम 200 बेड वाले सरकारी अस्पताल में मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम में 7 वर्ष का अनुभव या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ट्रेड सर्टिफिकेट या आईटीआई डिप्लोमा और कम से कम 200 बेड वाले अस्पताल में मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम में 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

सीनियर प्लंबर के लिए केंद्र/राज्य सरकारों, यूटी प्रशासन या केंद्रीय वैधानिक/स्वायत्त निकायों के अधिकारी, जो समान पद पर हों या जिन्होंने 1,900 रुपए के ग्रेड में प्लंबर के तौर पर 8 वर्ष की नियमित सेवा की हो, आवेदन करने के पात्र हैं।

वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 25,500 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स-पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें।

इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'भर्ती प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, फुलवारीशरीफ, पटना-801507' पते पर डाक के माध्यम से पहुंचा दें।

बता दें कि एम्स-पटना की ओर से डेपुटेशन के आधार पर यह नियुक्ति शुरू में 3 वर्ष के लिए होगी, जिसे डीओपीटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार ज्यादा से ज्यादा पांच वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें