मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

आईआईएम-विशाखापत्तनम में एसोसिएट सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, 18 जुलाई तक करें आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईआईएम-विशाखापत्तनम में एसोसिएट सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, 18 जुलाई तक करें आवेदन

अमरावती। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), विशाखापत्तनम ने अपने विभिन्न विभागों में एसोसिएट, सीनियर एसोसिएट, एक्जीक्यूटिव एसोसिएट, सीनियर एक्जीक्यूटिव एसोसिएट और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईआईएम-विशाखापत्तनम ने जिन विभागों में भर्ती निकाली है, उनमें एकेडमिक प्रोग्राम से 2, एक्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम से 2, करियर डेवलपमेंट सर्विस और एलुमनाई रिलेशन से 2 और एडमिशन ऑफिस से 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईआईएम-विशाखापत्तनम के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 2 से 10 वर्षों का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है। वहीं, इन पदों के लिए एसबीए या उसके बराबर की योग्यता या किसी प्रतिष्ठित मैनेजमेंट एजुकेशन संस्थान (बिजनेस स्कूल) में अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, विषय-संबंधी परीक्षा (यदि आवश्यक हो), मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 7वें सीपीसी के तहत, पे-लेवल 4 से 8 के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें