मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम चंपाई के लिए अग्निपथ के समान लोकसभा चुनाव,जेएमएम के कई विधायक है नाराज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीएम चंपाई  के लिए  अग्निपथ के समान लोकसभा चुनाव,जेएमएम के कई विधायक है नाराज

सीएम चंपाई के लिए अग्निपथ के समान लोकसभा चुनाव,जेएमएम के कई विधायक है नाराज

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के लिए भी 2024 का लोकसभा चुनाव अग्निपथ के समान होगा। इंडी गठबंधन का सारा दारोमदार चंपाई सोरेन के कंधे पर है। झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर गठबंधन की जीत सुनिश्चत कराना और एकजुटता को बनाए रखना बड़ी जिम्मेवारी होगी। अगर लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा तो उनके खिलाफ भी माहौल बन सकता है। क्योंकि जेएमएम के कई विधायक नाराज चल रहे हैं। इधर कांग्रेस के विधायकों में भी नाराजगी है बावजूद कोई खुलकर सामने नही आ रहा है। क्योंकि सभी को आलाकमान के तरफ से लोकसभा चुनाव तक सहयोग करने की बात कही गई है। चंपाई सरकार गठन के महज कुछ ही माह में सीता सोरेन ने भाजपा में शामिल होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा को करारा झटका दिया है। इस झटके से अभी झारखंड मुक्ति मोर्चा उबरता नहीं दिख रहा है। यह अलग बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन राजनीति के क्षेत्र में कदम रख दिए है और वह तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन परिवार में टूट का खमियाजा लोकसभा चुनाव में देखने को जरूर मिलेगा। लोकसभा चुनाव के नतीजे महागठबंधन के पक्ष में नही आया तो राजनीतिक फेरबदल की संभावना से इनकार नही किया जा सकता है। क्योंकि गांडेय विधानसभा से कल्पना सोरेन की उम्मीदवारी पकी है।अगर नतीजा कल्पना के फेवर में आया तो झारखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें