ओडिशा के मयूरभंज और बंगाल के झारग्राम से जेएमएम उतारेगा प्रत्याशी

ओडिशा के मयूरभंज और बंगाल के झारग्राम से जेएमएम उतारेगा प्रत्याशी
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ( जेएमएम) लोकसभा चुनाव मंे बंगाल और ओडिशा में प्रत्याशी उतारेगा। इस बाबत पार्टी स्तर पर इसका निर्णय हो चुका है जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा अगामी विधानसभा चुनाव में 19 प्रत्याशी जेएमएम उतारेगा। आपको बता दें कि बंगाल में इंडिया गठबंधन के बीच जेएमएम का सीटों का तालमेल नहीं हो पाया है। बंगाल में टीएमसी, वामदल और कांग्रेस अलग अलग चुनाव लड़ रहे है। वहीं ओडिशा में भी इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है। जिसके बाद जेएमएम ने चुनाव लड़ना का निर्णय लिया है। मालुम हो कि मयूरभंज लोकसभा सीट से वर्ष 2004 में झामुमो के सुदामा मरांडी सांसद चुने गये थे। इसके बाद 2009 से 2019 तक जीत दर्ज नहीं कर सकी। 2019 के चुनाव में झामुमो की अंजनी सोरेन 1.35 लाख से अधिक वोट लाकर तीसरे स्थान पर रही थी। जेएमएम इस बार फिर से अंजली सोरेन को उम्मीदवार बनायेगा।





