मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी का जीतनराम मांझी ने किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी का जीतनराम मांझी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी का जीतनराम मांझी ने किया स्वागत

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से आज कुछ समय पहले गया एयरपोर्ट पहुंच गए। यहां उनका स्वागत केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया। प्रधानमंत्री मोदी यहां से नालंदा विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए हैं। वो करीब 10ः30 बजे नालंदा विश्वविद्यालय के नेट जीरो ग्रीन कैंपस का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले एक्स पर लिखा है, "यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा"।

उल्लेखनीय है कि नालंदा विश्वविद्यालय को भारत लूटने आए आक्रांताओं ने तबाह कर दिया था। करीब आठ सौ साल बाद नालंदा एक बार फिर शिक्षा का केंद्र बनकर इतिहास बनाने के लिए तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें