मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

रांची। झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और मधुपुर के विधायक हफीजुल हसन की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने उनकी हालत को अभी स्थिर बताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं अस्पताल पहुंचे और मंत्री हसन का हालचाल लिया। उनके साथ मंत्री इरफान अंसारी, विधायक दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, और संजय यादव सहित कई जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।

गौरतलब है कि मंत्री हफीजुल हसन की पिछले महीने 8 जुलाई को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुबह करीब 10 बजे हफीजुल हसन को सांस लेने में कठिनाई हुई। उन्हें अत्यधिक पसीना आ रहा था। इसके बाद उन्हें तुरंत पारस अस्पताल लाकर भर्ती किया गया।

डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में हृदय से जुड़ी कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई है। उनका सीटी स्कैन किया गया है, जिसमें फेफड़ों में हल्का संक्रमण और निमोनिया जैसे लक्षण पाए गए हैं। अंसारी ने बताया कि हाल ही में हुए हार्ट ऑपरेशन को देखते हुए डॉक्टरों ने एहतियातन विशेष निगरानी में रखा है।

उन्होंने कहा, “स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। यह फूड एलर्जी और फेफड़ों में इंफेक्शन से जुड़ा मामला है। घबराने की कोई बात नहीं है, मंत्री जी खतरे से बाहर हैं और जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।” अस्पताल परिसर में हफीजुल हसन के समर्थक और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में जुटे हुए हैं। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें