मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

जेईई मेन्स सेशन 2 में 100 परसेंटाइल लाकर प्रियांश प्रांजल बने झारखंड टॉपर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेईई मेन्स सेशन 2 में 100 परसेंटाइल लाकर प्रियांश प्रांजल बने झारखंड टॉपर

जेईई मेन्स सेशन 2 में 100 परसेंटाइल लाकर प्रियांश प्रांजल बने झारखंड टॉपर

रांची: जेईई मेंस सत्र 2 में जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के छात्रों ने एक बार फिर परचम लहराया है। जेवीएम के प्रियांश प्रांजल ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल कर ऑल इंडिया में 30वीं रैंक हासिल किया है। जेवीएम की दूसरी छात्रा नेहा कुमारी ने 99.53 परसेंटाइल अंक लाकर पूरे देश में 7000वां रैंक हासिल किया है। इसके अलावा और भी कई छात्रों ने जैईई मेंस में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम में 100 परसेंटाइल अंक लाने वाले छात्र प्रियांश प्रांजल ने कहा कि आज उन्होंने जो सफलता हासिल की है, उसमें उनकी कड़ी मेहनत के अलावा उनके शिक्षकों के साथ-साथ उनके माता-पिता का भी अहम योगदान है। झारखंड टॉपर प्रियांश प्रांजल के पिता अनूप सिन्हा ने कहा कि आजकल अभिभावकों में यह धारणा बनती जा रही है कि अगर वे अपने बच्चों पर ज्यादा खर्च करेंगे और उन्हें अच्छे स्कूल में पढ़ाएंगे, तो उनका बच्चा बेहतर प्रदर्शन करेगा। लेकिन बच्चों का बेहतर प्रदर्शन सिर्फ अच्छे स्कूल और कोचिंग से ही नहीं मिलता। इसके लिए बच्चों के अभिभावकों और माता-पिता को भी ध्यान देना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें