मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में बड़े अवसर मौजूद, जल्द आएगा निवेश : गौतम अदाणी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में बड़े अवसर मौजूद, जल्द आएगा निवेश : गौतम अदाणी

धनबाद। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को कहा कि झारखंड और धनबाद में बड़े अवसर मौजूद हैं और आने वाले समय में राज्य काफी आगे जाएंगा।

मीडिया से बातचीत करते हुए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, "झारखंड और धनबाद में बड़े अवसर मौजूद हैं और आने वाले समय में राज्य काफी आगे जाएंगे।" वहीं, धनबाद में अदाणी ग्रुप के निवेश पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि जल्द निवेश आएगा।

इससे पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स), धनबाद में शताब्दी समारोह में बोलते हुए गौतम अदाणी ने कहा था कि अदाणी ग्रुप अगले पांच वर्षों में एनर्जी ट्रांजिशन में 75 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करेगा।

कार्यक्रम में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि वह लगातार दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बनाने के लिए निवेश कर रहे हैं।

गौतम अदाणी ने बताया कि ग्लोबल ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन हमारे समय का सबसे बड़ा उद्योग बनकर उभर रहा है, जिसका मूल्य आने वाले दशकों में कई ट्रिलियन डॉलर होगा।

गौतम अदाणी ने कहा,

"इससे बिजली आधारित मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन स्टील, ग्रीन फर्टिलाइजर, हाइड्रोजन इकोसिस्टम और महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा, जिस पर एआई और डिजिटल अर्थव्यवस्थाएं निर्भर करती हैं।"

चेयरमैन ने आगे कहा, "अदाणी ग्रुप अगले पांच वर्षों में एनर्जी ट्रांजिशन के क्षेत्र में 75 अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर रहा है।"

इसके अलावा, गौतम अदाणी ने हाल ही में ब्राजील में हुए सीओपी-30 सम्मेलन के एक नैरेटिव की भी आलोचना की, जहां एक रिपोर्ट ने भारत की स्थिरता रैंकिंग को घटा दिया था।

रिपोर्ट में तर्क दिया गया था कि भारत के पास कोयले से बाहर निकलने की कोई समय-सीमा नहीं है और वह कोयला ब्लॉकों की नीलामी जारी रखे हुए है।

अदाणी समूह के अध्यक्ष ने कहा कि भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन दुनिया में सबसे कम है और देश मानव इतिहास में सबसे तेज एनर्जी ट्रांजिशन की ओर बढ़ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें