मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड पुलिस पूरी तरह तैयार: डीजीपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड पुलिस पूरी तरह तैयार: डीजीपी

रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता का दावा है कि यदि कल चुनाव की घोषणा हो जाय तो भी झारखंड पुलिस चुनाव करवाने को तैयार है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।डीजीपी ने बताया कि चुनाव आयोग के साथ हुई बैठक में झारखंड पुलिस की तरफ से चुनाव को लेकर की गई तैयारी का पूरा विवरण पेश किया गया है। झारखंड पुलिस पूरी तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है, उन्हें बस इसका इंतजार है कि विधानसभा चुनाव कितने चरणों में संपन्न होगा। यदि चुनाव एक ही चरण में संपन्न होगा तो उसके लिए फोर्स की आवश्यकता ज्यादा होगी और उसी के अनुसार तैयारी किया जाएगा। यदि चुनाव दो या तीन चरण में होंगे तो फोर्स की संख्या भी कम रहेगी।डीजीपी ने बताया कि राज्य में करीब 20 हजार बूथ हैं। इसमें आठ हजार अतिसंवेदनशील और संवेदनशील हैं जबकि 12000 समान्य बूथ हैं। सभी 8000 अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथ पर पैरामिलिट्री को तैनात किया जाएगा जबकि 12000 नॉर्मल बूथों पर झारखंड पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी। चुनाव आयोग की तरफ से जो भी निर्देश मिले हैं, उसका अक्षरशः पालन किया जा रहा है। इसे लेकर सभी जिलों के एसपी को निर्देश भी जारी किए गए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह निष्पक्ष रूप से कार्य करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें