मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड: राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड: राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

रांची। आयकर विभाग ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग को बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर टैक्स चोरी, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और आय से अधिक संपत्ति को लेकर अहम इनपुट मिले थे।

रांची के पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधेया इलाके में स्थित बाबा राइस के आटा और चावल मिल प्लांट पर भी आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां मशीनों, स्टॉक रजिस्टर, बिल-बुक, कंप्यूटर सिस्टम और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके अलावा, नगड़ी के बांध टोली क्षेत्र में स्थित बाबा राइस के एक अन्य प्लांट पर भी अलग टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बिना अनुमति किसी को भी अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

जमशेदपुर में भी आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने कार्रवाई तेज कर दी है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस रोड नंबर-3 स्थित 33सी नंबर बंगले में सुबह से विभाग की टीम मौजूद है।

यह आवास कारोबारी मनोज चौधरी का बताया जा रहा है। यहां टीम द्वारा वित्तीय दस्तावेजों, खातों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

वहीं हजारीबाग में भी आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल विभाग की टीमें मिल के अकाउंट, बैंक ट्रांजेक्शन, निवेश और कारोबार से जुड़े तमाम वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी हुई हैं। कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

यह कार्रवाई पूरी तरह से गोपनीय रखी गई थी, जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी पहले से नहीं दी गई थी। अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें