मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में 36 रूफ टॉप बार और रेस्टोरेंट, सिर्फ दो के पास लाइसेंस : झारखंड हाई कोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में 36 रूफ टॉप बार और रेस्टोरेंट, सिर्फ दो के पास लाइसेंस : झारखंड हाई कोर्ट

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में रांची नगर निगम की ओर से बुधवार को शपथपत्र दाखिल कर यह जानकारी दी गयी कि शहर में 36 रूफ टॉप बार एवं रेस्टोरेंट चल रहे हैं लेकिन इसमें से सिर्फ दो के पास ही लाइसेंस हैं। बिना लाइसेंस के रूफ टॉप बार एवं रेस्टोरेंट का संचालन करने वालों को नोटिस जारी किया गया है और लाइसेंस नहीं लेने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जरूरत पड़ी तो रूफ टॉप बार एवं रोस्टोरेंट को सील भी किया जाएगा।इसपर कोर्ट ने नगर निगम को अवैध ढंग से चल रहे रूफ टॉप बार एंड रेस्टोरेंट पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा है कि इन पर निगरानी करने, उनके खुलने और बंद होने के समय निर्धारित करने पर उचित कदम उठाया जाए। साथ ही अदालत ने सरकार के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजयर (एसओपी) के तहत बार एवं रेस्टोरेंट पर नियंत्रण लगाने एवं चरस, गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी। खूंटी में अफीम के फसलों को नष्ट करने एवं झारखंड में अफीम, चरस, गांजा आदि ड्रग्स के कारोबार में लगातार वृद्धि पर हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें