मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला

रांची। राज्य सरकार ने आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के निदेशक श्रीनिवासन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। श्री श्रीनिवासन अगले आदेश तक अपने कार्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग सचिवऔर श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक के पद के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। ग्रामीण विकास विभाग सचिव के पद पर पदस्थापित चंद्रशेखर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है। चंद्रशेखर को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ जुडको काप्रबंध निदेशक और ग्रेटर रांची विकास एजेंसी का प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दक्षिण छोटा नागपुर प्रमंडल रांची के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बालकिशुन मुंडा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पलामू प्रमंडल मेदिनी नगर का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है।इसीप्रकार राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिवअंजनी कुमार मिश्रा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक दक्षिण छोटा नागपुर का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार- दो को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उत्पाद आयुक्त झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत फैज अक अहमद मुमताज को बागवानी झारखंड, रांची का निदेशक बनाया गया है। मुमताज को झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम प्रबंध निदेशक वरुण रंजन को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ झारखंड रांची का खान आयुक्त काअतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत हिमांशु मोहन को अगले आदेश तक मुख्य मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। मोहन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान एवं भू तत्व विभाग के संयुक्त सचिव और तेजस्विनी परियोजना का मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक,प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने सोमवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें