मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हेमंत ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हेमंत ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

रांची,। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के

बाद बुधवार को इंडी गठबंधन की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को सर्वसम्मति

से फिर से झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार की शाम

राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।

इस

दौरान मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा

सौंपा। वहीं हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश

किया और महागठबंधन विधायक दल के विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को साैंप

दिया। अब राज्यपाल कभी भी हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित कर

सकत हैं। हालांकि बताया जाता है कि गुरुवार या शुक्रवार को उन्हें

मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी जाए। हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री पद

की शपथ लेंगे।

मौके पर कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता मौजूद थे।

राजभवन से चम्पाई सोरेन और हेमंत सोरेन एक साथ बाहर निकले।

सभी चीजें साफ हैं, यह वक्त कुछ कहने का नहीं : हेमंत सोरेन

पत्रकारों से हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी चीजें साफ हैं और जो भी जैसा होगा आप सभी को बता दीजिएगा। इस वक्त कुछ कहने को नहीं है।

गठबंधन का जो फैसला था उस के अनुसार मैंने का काम किया : चम्पाई सोरेन

वहीं

चम्पाई सोरेन ने कहा कि हमने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया और हेमंत सोरेन

अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन का जो फैसला था उसी के

अनुसार मैंने का काम किया। उन्होंने कहा कि हेमंत की गैरहाजिरी में

उन्होंने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभायी। अब राजभवन के बुलावे का इंतजार

है, ताकि हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी ले सकें। चम्पाई

सोरेन सिर्फ 152 दिन झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। वह दो फरवरी 2024 को

मुख्यमंत्री बने थे।

मुख्यमंत्री आवास में चल रही इंडी गठबंधन की

बैठक में चम्पाई सोरेन, हेमंत सोरेन, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम

अहमद मीर, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य

मंत्री बन्ना गुप्ता, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, निषेध और उत्पाद शुल्क

मंत्री बेबी देवी, पर्यटन, खेल-कूद, कला-संस्कृति व युवा कार्य मंत्री

हफीजुल हसन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण

एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत अन्य विधायक मौजूद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें