मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के देवघर में तीन मंजिला पुरानी इमारत गिरी, तीन की मौत, चार को सुरक्षित निकाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के देवघर में तीन मंजिला पुरानी इमारत गिरी, तीन की मौत, चार को सुरक्षित निकाला

देवघर,। झारखंड के देवघर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। नगर

थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास बमबम बाबा पथ हंसकुप मुहल्ले में एक तीन

मंजिला इमारत ढह गयी। हादसे के बाद शुरू हुआ एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम

का रेस्क्यू ऑपरेशन आठ घंटे बाद खत्म हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो

गई जबकि चार लोग सुरक्षित निकाले गए।

इस हादसे में मनीष दत्त द्वारी

(50), सुनील यादव (35) और सुनील यादव की पत्नी सोनी देवी (28) की मौत हो

गई। दिनेश बर्नवाल, मुन्नी बर्नवाल, सत्यम और अनुपमा देवी घायल हैं, जिनका

सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग

की टीम को घटनास्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है। घटनास्थल पर डीसी और एसपी

कैंप कर रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने तेजी से रेस्क्यू

ऑपरेशन शुरू कर मलबे में फंसे लोगों को एक-एक करके निकाला।

बताया

जाता है कि यह भवन सीताकांत झा का है। तीन मंजिला इस भवन में किराएदार रह

रहे थे। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भवन कमजोर होता जा

रहा था। इस दौरान ग्राउंड फ्लोर पर कंस्ट्रक्शन का भी काम हो रहा था, जिस

वजह से मकान और भी ज्यादा कमजोर हो गया था। शनिवार देर शाम हुई बारिश के

बाद मकान रविवार सुबह धंस गया, जिस कारण से दूसरे और तीसरे मंजिल पर रह रहे

लोग मकान के अंदर फंस गए।

घटना की सूचना मिलने पर देवघर उपायुक्त

विशाल सागर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी

जिला प्रशासन को मिली वैसे ही एनडीआरएफ और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंचकर

बचाव कार्य में जुट गई। चार लोगों को रेस्क्यू कर निकाल लिया गया जबकि तीन

लोगों की मौत हो गई।

सांसद सुबह से घटनास्थल पर रहे मौजूद

गोड्डा

सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि देवघर में रविवार सुबह

छह बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया। केंद्रीय गृहमंत्री

अमित शाह ने तुरंत एनडीआरएफ की टीम भिजवाई। सुबह से मैं खुद भाजपा के

वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हूं। स्थानीय

लोगों और एनडीआरएफ ने एक महिला समेत चार को बचाया है। घायलों के लिए देवघर

एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें