झारखंड विस बजट सत्र : पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा विधायक पहुंचें वेल मे

झारखंड विस बजट सत्र : पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा विधायक पहुंचें वेल मे, कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित
रांची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन 11 . 06 बजे पर सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सत्र शुरू होते ही सदन में जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक का मामला गूंज उठा। भाजपा विधायक वेल में आकर जोरदार हंगामा करने लगे। इस बीच प्रश्नकाल में बिरंची नारायण ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि अगर एसआईटी जांच सफल नहीं होती है तो आगे की कार्रवाई की जायेगी। भाजपा विधायकों के हंगामे के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।





