झारखंड में इस बार लोकसभा चुनाव मे पांच सीटों पर महिला वोटरों का रहेगा दबदबा

झारखंड में इस बार लोकसभा चुनाव मे पांच सीटों पर महिला वोटरों का रहेगा दबदबा
रांची: झारखंड की पांच एसटी रिजर्व सीटों पर महिला वोटरों का इस बार दबदबा रहेगा। इन पांच सीटों में से चार सीटों पर पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों की संख्या अधिक है। राजमहल, खूंटी, सिंहभूम और लोहरदगा लोकसभा सीटों पर इस बार चुनावी समीकरण अलग होगा। झारखंड की 14 में से 5 लोकसभा सीटें अनुसूचित जनजाति यानी एसटी वर्ग के लिए रिजर्व हैं। पिछले चुनाव में तीन सीटों पर भाजपा तो एक-एक सीट पर झामुमों और कांग्रेस की जीत हुई थी। लेकिन एसटी के लिए रिजर्व 5 सीटों में से चार सीटों पर इस बार का समीकरण बदल गया है।जिसकी वजह है महिला वोटरों की पुरुष वोटरों से ज्यादा संख्या अधिक होना।जाहिर है, महिलाएं निर्णायक भूमिका अदा करेंगी। 16 मार्च 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 55 लाख 18 हजार 642 मतदाता हैं।





