मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में नौ जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में नौ जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में नौ जुलाई तक बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक जून से पांच जुलाई तक सामान्य 236.1 मिलीमीटर वर्षा के मुकाबले 129 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से लगभग 45 प्रतिशत कम है।पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 50.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसी अवधि में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 35.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान रांची के नामकुम में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।रविवार सुबह रांची और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 35.5 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 35.1 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 31.4 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें