मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

देवघर पहुंचे गौतम अदाणी ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देवघर पहुंचे गौतम अदाणी ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

देवघर। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि वे बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने आए हैं और देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की है।इससे पहले देवघर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचने के बाद गौतम अदाणी सीधे बाबा धाम पहुंचे। वहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से जलाभिषेक किया, गर्भगृह में पूजा-अर्चना की और कुछ देर ध्यान भी लगाया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए यह पल खास रहा, क्योंकि देश के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर समूह के चेयरमैन आस्था में लीन नजर आए।मंदिर से बाहर निकलते समय गौतम अदाणी ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह साफ दिखाई दिया। जैसे-जैसे उनके दौरे की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, पूर्वी भारत में औद्योगिक गतिविधियों को लेकर अटकलें भी तेज हो गईं।देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दरबार में माथा टेकने की यह यात्रा केवल आस्था तक सीमित नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे पूर्वी भारत में निवेश और औद्योगिक विस्तार के संभावित नए अध्याय की शुरुआत के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।उनकी यह यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई और अपेक्षाकृत लो-प्रोफाइल रही, लेकिन इसके राजनीतिक और आर्थिक मायनों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जिस तरह उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत बाबा धाम से की, उसे पूर्वी भारत में संभावित विस्तार और निवेश के प्रतीकात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक बड़े औद्योगिक निवेश से अपेक्षाकृत दूर रहे बिहार और झारखंड अब देश के नए ग्रोथ सेंटर के रूप में उभर रहे हैं। ऊर्जा, खनन, रसद एवं अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं को देखते हुए अदाणी समूह की सक्रियता को इसी संदर्भ में जोड़ा जा रहा है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें