मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानसभा चुनाव जेडीयू के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, 57 नेताओं को मिला टिकट

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
बिहार विधानसभा चुनाव जेडीयू के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, 57 नेताओं को मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एनडीए गठबंधन ने सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है, जिसमें बीजेपी और 'हम' ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जेडीयू ने भी लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, महागठबंधन भी सीट शेयरिंग पर विचार कर रहा है। आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की भी चर्चा है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगी हुई हैं। NDA गठबंधन ने सीट शेयरिंग का एलान कर दिया है। बीजेपी और हम के बाद अब JDU ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है।वहीं RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा नाराज बताए जा रहें हैं। बात करें महागठबंधन की तो, आज सीट शेयरिंग का एलान हो सकता है। इस लाइव ब्लॉग में हम विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट दे रहे हैं।

जेडीयू के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, 57 नेताओं को मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने 57 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

आलमनगर - नरेन्द्र नारायण यादव

बिहारीगंज - निरंजन कुमार मेहता

सिंहेश्वर (अ.जा.) - रमेश ऋषिदेव

मधेपुरा - कविता साहा

सोनबरसा (अ.जा.) - रत्नेश सादा

महिषी - गुंजेश्वर साह

कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) - अतिरेक कुमार

बेनीपुर - विनय कुमार चौधरी

दरभंगा ग्रामीण - ईश्वर मंडल

बहादुरपुर - मदन सहनी

गायघाट - कोमल सिंह

मीनापुर - अजय कुशवाहा

सकरा (अ.जा.) - आदित्य कुमार

काँटी - इं. अजीत कुमार

कुचायकोट - अमरेन्द्र कुमार पांडेय

भोरे (अ.जा.) - सुनील कुमार

हथुआ - रामसेवक सिंह

बरौली - मंजीत सिंह

जीरादेई - भीम कुशवाहा

रघुनाथपुर - विकास कुमार सिंह उर्फ जोशू सिंह

बढ़हरिया - इन्द्रदेव पटेल

महाराजगंज - हेम नारायण साह

एकमा - धुमल सिंह

मांझी - रणबीर सिंह

परसा - छोटे लाल राय

वैशाली - सिद्धार्थ पटेल

राजापाकर (अ.जा.) - महेन्द्र राम

महुनार - उमेश सिंह कुशवाहा

कल्याणपुर (अ.जा.) - महेश्वर हजारी

वारिसनगर - डॉ. माजरीक मृणाल

समस्तीपुर - अश्वमेध देवी

मोरवा - विद्यासागर सिंह निषाद

सरायरंजन - विजय कुमार चौधरी

विभूतिपुर - रबीना कुशवाहा

हसनपुर - राज कुमार राय

चेरिया बरियारपुर - अभिषेक कुमार

मटिहानी - राजकुमार सिंह

अलीली (अ.जा.) - रामचन्द्र रादा

खगड़िया - बब्लू मंडल

बेलदौर - पन्ना लाल पटेल

जमालपुर - नचिकेता मंडल

सूर्यगढ़ा - रामानन्द मंडल

शेखपुरा - रणधीर कुमार सोन

एक सीट में भी आपसी सहमति रात में ही हो गई है: बीजेपी अध्यक्ष जायसवाल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "NDA में सीट बंटवारे के बाद सभी दलों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों पर चर्चा की है और चर्चा के बाद सभी अपने पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा कर रहे हैं... कहीं कोई समस्या नहीं है, हमने सबसे पहले सीट बंटवारे की घोषणा की और उम्मीदवारों की सूची भी जारी की... NDA गठबंधन में कहीं कोई समस्या नहीं है। अभी मैं जेडीयू कार्यालय जा रहा हूं, और वहां हम नामांकन की तैयारी करेंगे..."

गठबंधन में सब कुछ ठीक है, पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ेगा NDA : विजय सिन्हा

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहारी शब्द अब अपमान नहीं, सम्मान का प्रतीक बनेगा। बिहारी अब उन लोगों को स्वीकार नहीं करेंगे जिन्होंने बिहार या बिहारियों को पलायन के लिए मजबूर करके बर्बाद किया है, खासकर उन लोगों को जिन्होंने 'जंगलराज' की पाठशाला से शिक्षा ली है।

बिहारियों ने विकास और सम्मान हासिल किया है, और वे पीछे नहीं हटेंगे। बिहार लोकतंत्र की धरती है। यह जाति-पाति से परे है। 2010 में कोई समीकरण काम नहीं आया था, और एनडीए ने चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया था। इस बार, वह रिकॉर्ड टूट जाएगा।"

सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में समस्याओं की खबरों पर उन्होंने कहा कि यह हमारा अनुभव और सक्षम नेतृत्व है जिसने सेवाभाव से 'सबका साथ, सबका विकास' के आदर्श वाक्य को आगे बढ़ाया है। कहीं कोई समस्या नहीं है। केवल वे लोग भ्रमित हैं जिन्होंने स्वार्थी गठबंधन या 'महाठगबंधन' बनाया है। एनडीए के भीतर सब कुछ बिल्कुल ठीक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें