मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

जदयू ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जदयू ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

जदयू ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पटना ।जेडीयू ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में सीएम नीतीश कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, ललन सिंह, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, वीजेंद्र यादव, संजय सिंह, रामनाथ ठाकुर, लेसी सिंह, रत्नेश सदा सहित कुल 40 स्टार प्रचारको के नाम शामिल हैं। लेकिन, बिहार के लिए जारी इस लिस्ट में केसी त्यागी का नाम नजर नहीं आया है। जदयू के तरफ से जारी लिस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ वशिष्ठ नारायण सिंह, ललन सिंह, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, बिजेंद्र यादव, संजय सिंह, रामनाथ ठाकुर, लेसी सिंह, रत्नेश सदा, खालिद अनवर सहित 40 लोगों के नाम शामिल हैं। जेडीयू की स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में राज्य मंत्रिमंडल में जेडीयू कोटे के सभी मंत्रियों को शामिल किया गया है। लेकिन, सबसे रोचक बात यह है कि इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी का नाम नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं और कमर कस चुकी हैं। चुनाव में सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। ऐसे में जदयू ने अपनी लिस्ट में 40 स्टार प्रचारकों का नाम शामिल किया है। इससे पहले जदयू की सहयोगी पार्टी भाजपा ने भी बिहार के लिए 40 स्टार प्रचारकों का नाम शामिल किया था। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ तक का नाम शामिल है। भाजपा के तरफ से राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ क्षेत्रीयों नेताओं को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें