मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

शहरी आवासन मंत्रालय और जापान के साथ समझौता हुआ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शहरी आवासन मंत्रालय और जापान के साथ समझौता हुआ

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा रेल मंत्रालय ने 'मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल के साथ स्टेशन एरिया डेवलपमेंट' (प्रोजेक्ट-स्मार्ट) के लिए संयुक्त रूप से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रोजेक्ट-स्मार्ट में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे (एमएएचएसआर) स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्रों को विकसित करने की परिकल्‍पना की गई है। इसका उद्देश्‍य यात्रियों और अन्‍य हितधारकों की पहुंच एवं सुविधा को बढ़ाना तथा स्‍टेशन क्षेत्रों के आसपास आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

यह परियोजना एमएएचएसआर स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों की योजना, विकास और प्रबंधन के लिए राज्य सरकारों, नगर निगमों तथा शहरी विकास प्राधिकरणों की संस्थागत क्षमता को आसान बनाने और उसमें वृद्धि करने में सहायता प्रदान करेगी। इस समझौते ज्ञापन पर चार हाईस्‍पीड रेल स्‍टेशनों-साबरमती और सूरत (गुजरात), विरार और ठाणे (महाराष्‍ट्र) के लिए हस्‍ताक्षर किए गए हैं। इस मार्ग पर आने वाले 12 स्‍टेशनों में से सूरत, विरार और ठाणे ग्रीन फील्ड है और साबरमती ब्राउन फील्ड डेवलपमेंट है।

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, गुजरात और महाराष्ट्र सरकार तथा जेआईसीए द्वारा दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई में प्रोजेक्ट-स्मार्ट के लिए सेमिनारों और क्षेत्र भ्रमण की एक श्रृंखला का आयोजन कर रहे हैं। इस श्रृंखला का पहला सेमिनार 8 मई, 2023 को निर्माण भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जापान दूतावास, जेआईसीए मुख्यालय, जेआईसीए इंडिया ऑफिस, जेआईसीए विशेषज्ञों की टीम, रेल मंत्रालय, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, टीसीपीओ के अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया है।

इस समिनारों में हुए विचार-विमर्श से साबरमती, सूरत, विरार और ठाणे एचएसआर स्टेशनों के लिए 'स्टेशन क्षेत्र विकास योजना' तैयार करने और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) के लिए जापान, भारत तथा अन्य देशों में अपनाए गए अनुभवों और पद्धतियों से युक्त मॉडल हैंडबुक तैयार करने में मदद मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें