मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

बागी हुए जदयू विधायक को जिला प्रशासन ने किया नजरबंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बागी हुए जदयू विधायक को जिला प्रशासन ने किया नजरबंद

नवादा,

12 फरवरी जदयू के बागी विधायक डॉ संजीव कुमार को नवादा जिला

प्रशासन ने सोमवार को नजरबंद किया ।राजद कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी

मिलते ही कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के कार्यालय को घेर कर नीतीश कुमार

मुर्दाबाद आदि के नारे लगाये।वहां पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा भी

पहुंचे।

उन्होंने कहा कि आज पटना स्थित विधानसभा में सरकार की

स्थिरता को लेकर फ्लोर टेस्ट है।ऐसे में नीतीश कुमार के निर्देशानुसार

खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा के विधायक डॉ संजीव कुमार को जिला प्रशासन

ने वन विभाग के कैम्पस में नजरबंद कर रखा है। उन्होंने कहा कि परबत्ता

विधायक रांची से पटना जा रहे थे। इसी बीच समेकित जांच चौकी से पुलिस बलों

ने सोमवार की सुबह ही विधायक को रोक लिया। वन विभाग स्थित रेस्ट हाउस में

विधायक से किसी कार्यकर्ता अथवा पत्रकारों को भी नहीं मिलने दिया गया।

राजद

कार्यकर्ताओं के जमावड़े को देखते हुए सुबह के लगभग नौ बजे विधायक को पुलिस

एवं प्रशासन द्वारा पटना ले जाया जा रहा है। परबत्ता विधायक डॉ संजीव

कुमार के साथ वाहन में पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे। विधायक के वाहन के

आगे-पीछे प्रशासन का काफिला साथ-साथ है। इस दौरान परबत्ता विधायक ने हाथ

जोड़कर अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया।

पूछे जाने पर विधायक ने कहा

कि जो बिहार के हित में होगा वहीं करेंगे। अभी सब ठीक है।इस दौरान प्रखण्ड

प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र यादव उर्फ बब्लू यादव,पूर्वी पंचायत के मुखिया

संजय यादव,पूर्व प्रमुख रामचन्द्र यादव के अलावा सैकड़ों राजद कार्यकर्ता

मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें