मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

जांजगीर-चांपा में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जांजगीर-चांपा में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धाराशिव में 23 वर्षीय युवती समलेश्वरी पटेल ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।मृतका के पिता बेदराम पटेल के अनुसार, आज मंगलवार सुबह वह सब्जी बेचने के लिए वाहन में सामान रख रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने दरवाजे के छोटे छेद से टॉर्च की रोशनी में देखा, जहां समलेश्वरी बिस्तर पर नजर नहीं आई।इसके बाद परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि युवती घर के मियार से चुनरी के फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देख परिजनों में हड़कंप मच गया। पिता ने बताया कि उन्हें आत्महत्या के कारण की कोई जानकारी नहीं है। सोमवार रात को समलेश्वरी ने उनसे सामान्य बातचीत की थी और किसी प्रकार का विवाद भी नहीं हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।फिलहाल पामगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें