मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप चार मई काे करेंगे अनशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप चार मई काे करेंगे अनशन

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज़ होकर सत्याग्रह (अनशन) करने का निर्णय लिया है।

यह कार्यक्रम 04 मई 2026, सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने आयोजित किया जाएगा, जो सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। बताया जा रहा है कि यह आंदोलन राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में हो रही अनियमितताओं और भेदभाव के विरोध में किया जा रहा है।

विधायक कश्यप का आरोप है कि योजनाओं का लाभ आम जनता तक सही तरीके से नहीं पहुंच रहा है और कई स्तरों पर लापरवाही व अनदेखी देखने को मिल रही है। इसी मुद्दे को लेकर वे जनहित में आवाज उठाने के लिए अनशन पर बैठेंगे।

इस सत्याग्रह का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में कांग्रेस से जुड़े जिला, नगर और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता, बूथ एवं सेक्टर स्तर के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की अपील की गई है।

आज रविवार काे विधायक कार्यालय की ओर से जारी अपील में सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन में शामिल होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया है।

कार्यक्रम को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और प्रशासन भी इस पर नजर बनाए हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें