मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

जांजगीर-चांपा में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से सामान जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जांजगीर-चांपा में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से सामान जलकर राख

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा में बंटी इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में आज सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस आगजनी में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।अकलतरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंटी इलेक्ट्रॉनिक के संचालक ने यह गोदाम किराए पर लिया था, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान रखे गए थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे गोदाम से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में पूरा सामान इसकी चपेट में आ गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। वहीं अब नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।अकलतरा पुलिस टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को गोदाम के आसपास से हटाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से भी जांच कराई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें